{"_id":"6249edff5db48069952e9f84","slug":"roads-streets-uprooted-for-internet-pipe-kaithal-news-knl103812620","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में डाली जा रही इंटरनेट की पाइप के लिए उखाड़ी जा रही हैं सडक़ें व गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में डाली जा रही इंटरनेट की पाइप के लिए उखाड़ी जा रही हैं सडक़ें व गलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में इंटरनेट की पाइप के लिए सड़कें व गलियां उखाड़ी जा रही है। जिस कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। शहरवासियों का कहना है कि गड्ढों को दोबारा से भरा नहीं जा रहा है। इस कारण गलियों से आने- जाने में भी परेशानी हो रही है।
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रामेश्वर फौजी नीमवाला, रणदीप राविश, अरविंद, रामफल, बलवान व भोती देवी ने बताया कि 15 दिन से गली में इंटरनेट की पाइप लाइन डाली जा रही है। इससे उनके पीने की पाइप लाइन टूट गई है। पाइप लाइन टूटने से गलियों में गंदा पानी भर गया है। गलियों से आने- जाने में कॉलोनी वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीने का पानी घरों में गंदा आ रहा है। रेतीला पानी पीने से परेशान हो चुके हैं। गंदा पानी पीकर लोगों को बीमार होने का अंदेशा बना हुआ है। जल्द से जल्द प्रशासन को इस समस्या की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। लोगों ने गलियों की दोबारा से मरम्मत करवाने कि मांग की है।
इसी प्रकार से गांधी नगर में भी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ी गई थी। इसके बाद गड्ढे को तो भर दिया गया। लेकिन वहां ईंटे व अन्य सामग्री ऐसे ही पड़ी है। कालोनी का प्रवेश द्वार आधा बंद है। लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसी शिकायत मिलती है तो तुरंत पाइप लाइन को ठीक करवाया जाएगा।