फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads and lanes will be built in Kalayat, 60 lakhs will be spent, work will start soon

Kaithal News: कलायत की सड़कें और गलियां बनेगी, खर्च होंगे 60 लाख, जल्द शुरू होगा काम

Wed, 17 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roads and lanes will be built in Kalayat, 60 lakhs will be spent, work will start soon
गली का निरीक्षण करते नपा प्रधान अंकित जलदार व अन्य   प्रवक्ता  - फोटो : दीवानी कचेहरी परिसर में आयोजित हिंदी दिवस सप्ताह कार्यक्रम में मौजूद जिला जज व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलयत नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। करीब 60 लाख रुपये की लागत से सडक़ और गली निर्माण के टेंडर जारी किए गए हैं। इन विकास कार्यों से नगर के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की दिक्कतों से निजात मिलेगी।

मंगलवार को नगर पालिका प्रधान अंकित जैलदार की अगुवाई में एक टीम ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस टीम में नगर पालिका के जेई संजीव, कर्मचारी अमित राणा, और पार्षद राजेश राणा प्रतिनिधि अनिल कंसल व गुल्लू यादव शामिल थे।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि दो प्रमुख परियोजनाओं पर काम किया जाएगा जिनमें महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र के पास वाली गली का लगभग 45 लाख की लागत से निर्माण किया जाएगा। यह गली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने नेशनल हाईवे से धीमान दरवाजे तक जाती है।

इसके अलावा एसटीपी से हैफेड गोदाम तक करीब 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। प्रधान जैलदार ने बताया कि ये दोनों सड़कें और गलियां लंबे समय से खराब थीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।


उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इन परियोजनाओं से न केवल शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed