फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road will soon be built from Bhagat Singh Chowk to Railway Gate

Kaithal News: भगत सिंह चौक से रेलवे गेट तक जल्द बनेगी सड़क

Mon, 11 Dec 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Road will soon be built from Bhagat Singh Chowk to Railway Gate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद ने भगत सिंह चौक से रेलवे गेट, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक से चंदाना गेट तक की सड़क निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बना दी है। अब जल्द ही इस सड़क निर्माण के लिए निविदा सूचना जारी की जाएगी। इस सड़का का निर्माण होने के बाद शहर के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात होगी।

गौरतलब है कि इन सड़कों का पिछले करीब 12 साल से निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। नगर परिषद ने इन सड़कों के निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई है। सड़काें के निर्माण के साथ ही डिवाइडरों का भी नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय किसी भी तरह की परेशानी लोगों को न आए।
विज्ञापन


अनुमति मिलते ही जारी होगी निविदा सूचना

रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक , भगत सिंह चौक से चंदाना गेट, रेलवे स्टेशन व कबूतर चौक तक नई सड़क के निर्माण के लिए नई सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। अनुमति मिलते ही इन सड़कों के निर्माण के लिए निविदा सूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरभि गर्ग, अध्यक्ष-नगर परिषद कैथल

बारिश के समय होती है अधिक परेशानी



भगत सिंह चौक से लेकर रेलवे गेट, भगत सिंह चौक से चंदाना गेट, रेलवे स्टेशन व कबूतर चौक जाने वाली सड़कों की इन दिनों खस्ता हालत है। गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों को सफर करने में दिक्कत आती है। यहां सीवरेज के ढक्कन भी ऊंचे बनाए गए हैं, इस कारण हादसे होने का डर बना रहता है। यहां पर बारिश के समय अधिक परेशानी होती है। इन रास्तों पर बारिश के दिनों में जलभराव होने से परेशानी बढ़ जाती है। लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग उठाई जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि गहरे गड्ढे होने से सफर करने में दिक्कत आती है। लंबे समय से इनका निर्माण नहीं हुआ है। चौक-चौराहे भी बदहाल स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed