{"_id":"66bd2cec5a2ddc4a9e0b0bb4","slug":"road-will-be-closed-on-hisar-chandigarh-route-kaithal-news-c-18-1-knl1004-453350-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर रास्ता किया जाएगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर रास्ता किया जाएगा बंद
Thu, 15 Aug 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन की ओर से होटलों में जांच की गई है। वहीं, कार्यक्रम को लेकर 15 मिनट तक वाहनों के रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे।
गौरतलब है पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत ही हिसार-चंडीगढ़ रूट को कुछ मिनटों के लिए बंद किया जाएगा। वहीं, वीआईपी मूवमेंट तक इस मार्ग से बसों सहित अन्य वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर अंबाला रोड पर लोक निर्माण विश्राम गृह से पार्क रोड पर शहीद स्मारक पर जाएंगे। इसके बाद वे सीधा पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। इस रास्ते पर भी वीआईपी मूवमेंट के दौरान रास्तों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न चौक चौराहों पर यातयात पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा। इस दौरान पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के शुरू होने तक 15 मिनट तक वाहनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे। वहीं, शहर में जहां पर भी वीआईपी मूवमेंट इस दौरान रहेगी, वहां पर केवल मूवमेंट तक ही रूट बंद किए जाएंगे। - रमेश चंद्र, यातयात थाना के प्रबंधक