फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road to Delhi becomes easy, bus will leave at 4.40 am

दिल्ली के लिए राह हुई आसान, सुबह 4.40 पर रवाना होगी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Road to Delhi becomes easy, bus will leave at 4.40 am
दिल्ली के लिए बस सेवा बहाल हो गई है। शुक्रवार से डिपो में किलोमीटर स्कीम की बसों का संचालन शुरू किया गया है। बसों के संचालन के चलते जो रूट पहले प्रभावित हो रहे थे। उन्हें अब बहाल किया गया है। यात्रियों को अब कैथल से दिल्ली के लिए सुबह 4:40 बजे, चंडीगढ़ के लिए 5:10 बजे, यमुनानगर के लिए सुबह सात बजे बस सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए अधिकारियों की ओर से किमी स्कीम की 23 बसों को हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन

तीन मई से प्रदेशभर में लगे लॉकडाउन से किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों के संचालन पर रोक लगी थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग की ओर से ठीक दो महीने बाद बसों को रूटों पर भेजा गया है। इससे बस संचालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। लॉकडाउन के दौरान ये बसें बस स्टैंड कार्यालय में खड़ी थी। इससे बस संचालकों लगभग 30 लाख रुपये प्रतिमाह का नुकसान हो रहा था। संचालक किस्त भी नहीं चुका पा रहे थे। बस संचालक विभाग के आला अधिकारियों से इनके संचालन की मांग को लेकर कई बार मिल चुके हैं। विभाग द्वारा अब बस संचालकों की मांग को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन शुरू किया गया है। अभी 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ बसों का संचालन रहेगा। यात्रियों को भी अब बस स्टैंड पर लंबे समय तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली 23 बसों का शुक्रवार को संचालन किया गया। इन बसों में चालक बस मालिक का व परिचालक रोडवेज के लगाए हुए हैं। 26 रुपये कुछ पैसे के हिसाब से रोडवेज ने इन बसों को हायर किया हुआ है। आमदनी रोडवेज के पास जमा होती है। तेल का खर्च संचालकों द्वारा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किमी स्कीम की 11 बसों को दिल्ली रूट पर भेजा-किलोमीटर स्कीम की 11 बसों को दिल्ली रूट, 05 बसों को हिसार चंडीगढ़, 04 सिरसा इनमें दो बसें सिरसा से चंडीगढ़ व दो बसें कैथल-सिरसा अप डाउन करेंगी। इसके साथ 03 बसें यमुनानगर रूट पर लगाई गई। इसके अलावा रोडवेज की बसों का भी सभी रूटों पर संचालन जारी है।
किलोमीटर की 11 बसों को दिल्ली रूट पर चलाया गया है। इससे पहले कैथल से दिल्ली के लिए 5:35 बसें पहली व 3:40 अंतिम बस सेवा थी। लेकिन इन बसों के संचालन के बाद कई रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं।
ड्यूटी इंस्पेक्टर आनंद शर्मा ने कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों का शुक्रवार से संचालन किया गया है। लॉकडाउन के कारण इन बसों को विभाग द्वारा बंद किया गया था। अब इन बसों के संचालन से दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़, सिरसा व यमुनानगर रूट बहाल हो गए हैं। इसके साथ लोकल रूटों पर भी बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
नटराज बस सर्विस प्रधान अनिल ढुल ने बताया कि किलोमीटर स्कीम की बसें पिछले दो महीने से बंद थी। दो महीनों में लगभग 1 करोड़ का नुकसान हो चुका। उन्होंने कहा कि घाटे की भरपाई शायद न हो लेकिन इन बसों के संचालन से आमदनी की उम्मीद जगी है।
यात्रियों की प्रतिक्रिया
शहरवासी पंकज ने बताया कि उनकी शहर में कपड़ा की दुकान है। वह दिल्ली सहित अन्य जगहों से सामान लेकर आता है। पिछले एक साल से सब कुछ बंद है। इससे काफी काम प्रभावित हुआ है। बसें भी लगभग बंद थी। अब दिल्ली रूट सुबह बसें चलने से काफी राहत मिली है। सामान लेकर शाम को घर पहुंच जाते हैं।

दुकानदार महीम का कहना है कि वे दिल्ली से जनरल स्टोर के लिए सामान लेने जाते हैं। निजी वाहन लेकर जाते हैं तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बसों के संचालन से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed