फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road Safety Sangharsh Morcha formed in Cheeka for bad roads

बदहाल मार्गों के लिए चीका में सड़क सुरक्षा संघर्ष मोर्चा गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Road Safety Sangharsh Morcha formed in Cheeka for bad roads
गुहला-चीका। हलका गुहला की बदहाल सड़कों के संबंध में सड़क सुरक्षा मंच के आह्वान पर शनिवार को सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की साझा पंचायत हुई। इसमें सर्वसम्मति से सभी संगठनों से सदस्य लेकर संयुक्त सड़क संघर्ष मोर्चा का गठन किया। मोर्चे में सड़क सुरक्षा मंच के साथ अखिल भारतीय किसान यूनियन, आम आदमी पार्टी, भाकियू टिकैत गुट, भाकियू चढूनी गुट, सर्व कर्मचारी संघ, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह गुट, भारतीय किसान यूनियन नैन गुट, राष्ट्रीय जन शक्ति मंच, नरेश ढांडे व नोदी चीका शामिल हुए।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान मोर्चे के सभी सदस्यों ने एकमत से यह फैसला किया कि 11 सदस्यों का एक शिष्टमंडल विधायक ईश्वर सिंह से मिलकर अपनी बात रखें। बैठक में पहुंचे नरेश ढांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों के संबंध में सरकार गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने डिप्टी मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गुहला में 42 सड़कें बनाने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे तो ढूंढने से एक भी नहीं मिली। समाजसेवी नोदी चीका ने कहा कि इतने विरोध के बाद भी सड़कें न बनने से साफ है कि भाजपा और जेजेपी की आपसी लड़ाई का खामियाजा गुहला की जनता भुगत रही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान यूनियन के नानक सिंह ने कहा कि हर संघर्ष के लिए एकजुटता जरूरी है। आम आदमी पार्टी के कुलभूषण शर्मा व गुरमीत सिंह ने कहा कि आपसी द्वेष छोड़कर सड़कों के मामले में सभी आगे आएं। भाकियू शहीद भगत सिंह गुट के दलबीर नैन ने कहा कि किसी विरोध का प्रभाव तब ही है, जब उसे सही दिशा में ले जाकर लगातार जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनशक्ति मंच के सुरेंद्र बंसल व गुरजीत इंसा ने कहा कि यदि संघर्ष करना हो तो सभी को एक बैनर तले इकट्ठे होकर काम करने की जरूरत है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रेस प्रवक्ता भूपिंदर सिंह ने कहा कि हर गांव में एक कमेटी गठित की जाए। सड़क सुरक्षा मंच के जगजीत सिंह व गुरदीप चाबा ने कहा कि अब संघर्ष को सख्त रूप देने का समय है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, शेखर खट्टर, हुकुम सिंह, जय भगवान, अशोक मदान, राज पाल जिंदल, जरनैल सिंह जैली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed