फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road, reparing

गली उखाड़कर अधर में छोड़ दिया निर्माण कार्य

Fri, 30 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
road, reparing
09-कैथल। गली न. 3 ए में लगभग एक महिने से पड़ी मिट्टी की समस्या को लेकर प्रषासन के खिलाफ नारे बाजी करते - फोटो : Kaithal
अमरगढ़ गामड़ी खटीक मोहल्ले में पिछले करीब डेढ़ माह से गली उखाड़कर अधर में छोड़ दी गई है। उखाड़ी गई गलियों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गली में बीचों-बीच मिट्टी के ढेर लगे हैं और दोनों तरफ लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

माला राम, मेवा देवी, दर्शना देवी, आशा, सावित्री, पिंकी, सोना व लालचंद ने बताया कि नगर परिषद की ओर से करीब डेढ़ माह पहले यह कहकर गली को उखाड़कर मिट्टी के ढेर लगवा दिए गए थे कि इसे जल्द से जल्द ऊंची उठाकर नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा। इतना समय बीत जाने के बाद भी मिट्टी डलवाकर किसी अधिकारी ने गली की सुध नहीं ली। रोष प्रकट करते हुए महिलाओं ने बताया कि जब वे गली बनवाने की मांग को लेकर अधिकारियों से मिले तो बजट नहीं होने की बात कही गई। अगर अधिकारियों के पास गली में लगाने के लिए पैसा नहीं था तो इसे तुड़वाया ही क्यों था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे जल्द ही जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को शिकायत देंगे।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक हो रहे दुर्घटना के शिकार : गली में डाली गई मिट्टी के कारण चार पहिया वाहनों का अंदर जाना तो पूरी तरह से बंद हो गया है। लेकिन दोपहिया वाहन चालक मिट्टी के ढेरों से फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि गत दिनों अंधेरे में उबड़-खाबड़ गली में चलते समय मिट्टी से फिसलकर एक महिला की बाजू भी टूट गई। रोजाना कोई न कोई बाइक सवार गली में गिरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदा पानी बना परेशानी : गली में दोनों तरफ गंदा पानी जमा होने से आसपास में बदबू फैली रहती है। महिलाओं ने बताया कि गंदे में पनप रहे मच्छरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। कई बार तो जहरीले जीव गंदगी से निकलकर लोगों के घरों में घुस जाते हैं। हल्की सी हवा चलने पर लोगों के घरों में मिट्टी और धूल जमा हो जाती है। उन्होंने कहा कि अगर बारिश हुई तो सारा पानी उनके घरों में घुस जाएगा।

जल्द किया जाएगा समस्या का समाधान : नगर परिषद के ईओ अशोक कुमार ने कहा कि गली निर्माण के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जल्द से जल्द इसका निर्माण करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed