फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road problam

गांव का प्रवेश मार्ग बना तालाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
road problam
road problam - फोटो : Kaithal
गांव रोहेड़ियां कलायत हल्के में कैथल के बिल्कुल छोर पर बसा छोटा सा गांव है। जहां से दो विधानसभा और दो लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त हासिल की है और भाजपा सत्ता में है। इसके बावजूद गांव रोहेड़ियां की ओर किसी का ध्यान नहीं है। अभी भी गांव में प्रवेश के लिए मुख्य गली तालाब बनी हुई है। गांव के लोगों का सवाल है कि हमारा क्या कुसूर है?
विज्ञापन

गांव वासी अनिल, सुखबीर, श्याम लाल, सतीश कुमार, मोहन लाल, सतपाल ने कहा कि गांव रोहेड़ियां में प्रवेश द्वार कहें या प्रवेश की मुख्य सड़क। पूरी तरह से तालाब बनी हुई है। बारिश के कई-कई दिनों बाद तक भी सड़क पर पानी खड़ा रहता है। पूरे बरसात के सीजन में यह सड़क तालाब बनीं रहीं। जिस कारण टूट कर गड्ढों में बदल गई है। कोई भी वाहन चालक जब यहां से गुजरता है तो गड्ढों के कारण चोटिल होने का खतरा रहता है। कई दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। इस गांव से गांव बात्ता, ब्राह्मणीवाला व कैथल से कलायत के लिए शॉर्ट कट में जाने वाले वाहनों का आवागमन रहता है। इस गांव के दोनों प्रवेश व निकासी मार्गों पर पानी खड़ा रहता है। गांव की मुख्य समस्या पानी की निकासी की है।
विज्ञापन

इस गांव से भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चारों चुनावों दो विधानसभा और दो लोकसभा चुनावों में बढ़त हासिल की है। लेकिन गांव के लोग अपने घरों तक जाने वाले रास्ते के दुरुस्त होने की बाट जोह रहे हैं। जबकि दोनों प्लान में भाजपा सत्ता में रही है। लोगों की मांग है कि भाजपा नेता इस ओर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता पक्ष का काम लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने होता है। गांव रोहेड़ियां से मैं भी गुजरा था, जहां हालत काफी खराब है। संबंधित अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। पूरे गांव के लोग परेशान हैं। इस समस्या का तुरंत समाधान होना चाहिए।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा
उनके संज्ञान में यह समस्या नहीं थी। अब पता चल गई है। अधिकारियों से बात की जाएगी कि आखिर क्यों इस गांव में यह समस्या है। वे अस्थाई तौर पर पानी की निकासी के लिए अधिकारियों से और स्थायी तौर पर राज्यमंत्री कमेलश ढांडा से भी बात करेंगे। गांव की इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed