फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road demolished, foundation uprooted, house demolished

सड़क ध्वस्त, नींव उखाड़ी, मकान गिराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road demolished, foundation uprooted, house demolished
04-कैथल। करनाल रोड पर गोल्डन पॉम होटल के पीछे के क्षेत्र में कई एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी पर पीला - फोटो : Kaithal
कैथल। जिला नगर योजना अधिकारी कार्यालय, नगर परिषद व सीएम फ्लाइंग टीम के संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को करनाल रोड पर गोल्डन पॉम पैलेस के पीछे के क्षेत्र में करीब आधा दर्जन एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी में पीला पंजा चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बनाई गई सड़कों को तोड़ने के साथ यहां बनाए गए एक मकान को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुशील कुमार की अगुवाई में डीटीपी अनिल नरवाल, ईओ नगर परिषद कुलदीप मलिक सहित सीएम फ्लाइंग की टीम छह एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में बनाई गई कॉलोनी में पहुंचीं। यहां चारों ओर से चहारदीवारी बनाई गई थी। इसमें प्रवेश का भी एक ही रास्ता दिया गया था। डीटीपी विभाग की टीम ने कॉलोनी में बनाई गई सड़कों को खोद दिया। साथ ही मकानों की डीपीसी को नष्ट किया। टीम ने यहां बनाए गए एक मकान को ध्वस्त कर दिया। यहां रह रहे लोगों ने अधिकारियों से कुछ समय देने की मांग की तो उन्हें सामान बाहर निकालने का मौका दिया गया। बाद में मकान को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

डीटीपी अनिल नरवाल ने बताया कि अर्बन एरिया कैथल के अंतर्गत पड़ने वाली राजस्व संपदा गांव पट्टी गादड़ में लगभग छह एकड़ भूमि में यह कॉलोनी बनाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी काट रहे लोगों को नोटिस दिया गया था लेकिन न निर्माण कार्य रोका गया और न ही विभाग से अनुमति के लिए आवेदन किया गया। उन्होंने आम लोगों को आगाह किया गया कि प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपने खून पसीने की कमाई अवैध कॉलोनियों में प्लॉट आदि खरीदकर बरबाद न करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। ईओ नगर परिषद कुलदीप मलिक, एमई राजकुमार, जेई अजय सहित कर्मचारी लखविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed