फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road accident, one die, iti student, two injured, kaithal

कार और बुलेट की भिड़ंत में आईटीआई छात्र की मौत, दो घायल

Tue, 07 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 07 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
road accident, one die, iti student, two injured, kaithal
आईटीआई के छात्र के मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हुडा सेक्टर-19 के पास हुए सड़क हादसे में एक आईटीआई के छात्र के मौत हो गई जबकि उसके दो सहपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर को कार व बुलेट मोटर साइकिल की भिड़ंत से हुआ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल हुए छात्र की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पक्की पिसौल निवासी तनवीर ने बताया कि गांव का ही युवक रणदीप कैथल में आईटीआई का छात्र था। सोमवार को रणदीप, तनवीर व गांव का ही एक अन्य युवक बुलेट बाइक पर आईटीआई आए हुए थे।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद वे बाइक पर सवार होकर ढांड रोड से गुजरने लगे तो सेक्टर 19-20 के पास तेज गति व लापरवाही से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने 21 वर्षीय रणदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल हुए दो युवकों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। सिविल लाइन थाने हेड कांस्टेबल नरेश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तनवीर की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed