{"_id":"67ba1f4eb3e210ac76071d67","slug":"rimple-gets-the-title-of-best-dancer-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-587820-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में रिंपल को बेस्ट डांसर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में रिंपल को बेस्ट डांसर का खिताब
Sun, 23 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ तत्वावधान में पांच दिवसीय नृत्य कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इसमें बीए तृतीय वर्ष की रिंपल को बेस्ट डांसर का खिताब मिला।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी रेणु रानी ने डांस अकादमी संस्थापक एवं कोरियोग्राफर असीम शर्मा, स्टाफ सदस्यों का अभिनंदन किया। इस मौके पर रेणू रानी ने कहा कि जीवन में गुरु का हमेशा महत्वपूर्ण स्थान रहता है। वास्तव में ही इस दिशा में कोरियोग्राफर असीम शर्मा की भूमिका प्रशंसनीय है।
क्लोजिंग सेरेमनी में इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महाविद्यालय की लगभग 150 छात्राओं ने उन सभी गानों पर धूम मचाई जिन पर उन्हें नृत्य सिखाया गया। इसमें बॉलीवुड, पंजाबी व हरियाणवी सभी तरह के गाने शामिल रहे।
विज्ञापन
प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने कहा कि नृत्य नृत्य एक ऐसी कला है जो उमंग एवं उत्साह के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखती है। कार्यशाला के अंत में असीम शर्मा ने पांच दिवसीय कार्यक्रम में सबसे बेहतरीन प्रस्तुति दिखाने वाली छात्रा रिंपल को सम्मानित किया गया। प्राचार्य राजेश सैनी और असीम शर्मा ने छात्रा को पुरस्कृत किया। मंच संचालन वाणिज्य प्राध्यापक कविता ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य रूपेंद्र सिंह, प्राध्यापक शीला देवी, रितू, डा.प्रदीप सिंह और डा.रामजुवारी भी उपस्थित रहे।