फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rice sell

धान खरीद की तैयारियां नहीं, मंडियों में 27 सितंबर से धान की खरीद के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
rice sell
rice sell - फोटो : Kaithal
अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद के लिए शनिवार दोपहर को आदेश प्राप्त हो गए। आदेशों के बावजूद अगले एक-दो दिन तक खरीद शुरू होने के आसार नहीं है। जिस का कारण है कि अभी तक ऑनलाइन खरीद पोर्टल ही शुरू नहीं हुआ है। ना ही मंडियों में मिलर्स की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में सरकारी अमला किस तरह से खरीद करेगा, यह देखने वाली बात होगी। शनिवार को दोपहर बाद धान की सरकारी खरीद के लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में आदेश प्राप्त हुए। इसके बाद संबंधित मंडियों को भी सूचित किया गया। लेकिन अभी तक ना तो ऑनलाइन पोर्टल शुरू हुआ है। जिसके तहत किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार संदेश भेजे जाएंगे। इसके बाद ही वे मंडी में अपनी धान लेकर पहुंचेंगे। ना ही राइस मिलर्स का रजिस्ट्रेशन ही हो पाया है। डीएफससी प्रमोद कुमार का कहना है कि आदेश प्राप्त हो गए हैं। अब सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। रविवार को भी खरीद की जाएगी। यदि नियमानुसार नमी की मात्रा मिलती है तो जो कुछेक ढेरी आई हुई हैं, उनकी खरीद की जाएगी। रही बात मिलर्स के रजिस्ट्रेशन की तो वह मंडी में जाने पर मार्केट कमेटी द्वारा ऑफर किया जाएगा। कौन सा मिलर खरीद करेगा। मिलर्स भी रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे। दूसरी ओर मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार का कहना है कि सरकारी खरीद के आदेश आ गए हैं। लेकिन किसान तभी अपनी फसल मंडी में लेकर आएं, जब उनके पास ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने पर संदेश जाएगा कि मंडी में फसल ले आएं। इससे पहले मंडी में भीड़ होगी, इसीलिए किसान ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने के बाद ही धान लेकर मंडी में आएं।
विज्ञापन

सरकार ने सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मार्केट कमेटी सचिव गुलाब सिंह नैन ने बताया कि पाई अनाज मंडी में एफसीआई के द्वारा खरीद शुरू करनी है और वे अभी उनको मंडी में आई पी आर धान को खरीद करने के लिए अवगत करवा रहे है। उधर मंडी प्रधान राजेश ढुल व पूर्व प्रधान रणधीर सिंह ढुल ने बताया कि इस समय मंडी में किसानों की लगभग 5 हजार बोरी पीआर धान की पड़ी हुई है।
विज्ञापन

जिले में से धान की खरीद शुरू हो गई है। पीआर किस्म की धान का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत चहल ने बताया कि हरियाणा के धान बहुल क्षेत्र के 4 जिलों में रविवार से सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े इसके लिए जिला में मंडल स्तर पर ड्यूटी लगा दी गई है। खरीद सुचारु रूप से चले इसके लिए मार्केट कमेटी के अधिकारियों व खरीद एजेंसियों से खरीद को लेकर विस्तार से चर्चा की जा चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed