{"_id":"6448381458565bad3c089d36","slug":"rice-millers-will-suffer-if-the-government-does-not-take-fortified-rice-kaithal-news-c-18-1-101990-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकार ने फोर्टिफाइड चावल नहीं लिया तो राइस मिलर्स को होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकार ने फोर्टिफाइड चावल नहीं लिया तो राइस मिलर्स को होगा नुकसान
Wed, 26 Apr 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। हरियाणा सरकार की ओर से फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई लेने से मना करने के बाद प्रदेशभर के राइस मिलरों में सरकार के प्रति रोष है। राइस मिल एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान हंसराज सिंगला ने बताया कि हाल ही में सरकार ने फोर्टिफाइड चावल की गाड़ियां न लेने से संबंध में एक पत्र जारी किया है।
सिंगला ने कहा कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे राइस मिलरों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। सरकार की मांग के अनुसार ही राइस मिलर फोर्टिफाइड चावल तैयार करते हैं और उसकी सप्लाई सरकार को भेजते हैं। अब सरकार ने एकाएक आदेश जारी कर फोर्टिफाइड चावल लेने से मना कर दिया है, जो राइस मिल मालिकों के लिए बड़ी समस्या है। सिंगला ने कहा कि इस चावल की तो सरकार खरीद करें या फिर चावल की गाडिय़ां लगाने की समय सीमा बढ़ाई जाए, ताकि राइस मिलर्स समय पर व कानून के दायरे में रहते हुए सरकार को पूरा चावल दे सके। सिंगला ने सरकार से जारी किए गए आदेश वापस करने की मांग की।