फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Retired employees devise strategy for the march to Delhi on December 12.

Kaithal News: 12 दिसंबर के दिल्ली कूच के लिए रिटायर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Retired employees devise strategy for the march to Delhi on December 12.
बैठक में भाग लेते हुए रिटायर कर्मचारी।विज्ञ​प्ति - फोटो : Archive
गुहला चीका। रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक गुहला संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की मासिक बैठक राजकीय स्कूल चीका के प्रांगण में बुलाई गई। बैठक में राज्य उपप्रधान गुलाब सिंह ने कहा कि रिटायर कर्मचारी आने वाली 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान की तरफ कुच करेंगे, जिसकी तैयारी के लिए आज से ही अलग-अलग कमेटियां बनाकर जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान मामू राम ने की व मंच संचालन ब्लॉक सचिव गुरविंदर सिंह ने किया। गुलाब सिंह ने कहा कि सरकार वित्त विधेयक 2025 संसद में पारित करके पेंशनर्स को दो भागों में बांटकर आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार लाभ देना तो दूर, पहले से ही मिले हुए अधिकारों को भी छीनने की चेष्टा कर रही है, जो रिटायर कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों को इस उम्र में अपने घरों में आराम करना चाहिए था, सरकार की गलत नीतियों के कारण उनको धरने प्रदर्शन व रात्रि में महापड़ाव डालने पड़ रहे हैं। बैठक में लफ्टेन सिंह शेरगिल, सज्जन सिंह, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी हरबंस सिंह, रमेश मिगलानी, बेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed