फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Results of e-infographic design competition declared in IG College

Kaithal News: आईजी कॉलेज में ई-इन्फोग्राफिक डिज़ाइन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

Sun, 14 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Results of e-infographic design competition declared in IG College
आईजी कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर ई-इन्फोग्राफिक डिज़ाइन प्रतियोगिता में मौजूद  छात्र व स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी महिला कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से प्रोग्रामर्स डे के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन ई-इन्फोग्राफिक डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।


विजेता इस प्रकार रहे

प्रथम पुरस्कार : ध्रुव बंसल (बीए प्रोग्राम, प्रथम वर्ष, देशबंधु कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली) -1000/- रुपये।

द्वितीय पुरस्कार : अक्षिता (एमएससी फिजिक्स प्रीवियस, संत लोंगवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लोंगवाल, संगरूर) – 800/- रुपये।

तृतीय पुरस्कार : ऋद्धि (बीसीए प्रथम वर्ष, इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल) - 500/- रुपये।

प्रधान प्रबंधक समिति के प्रधान बहादुर खुरानिया ने विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराते हैं और उनके तकनीकी कौशल को निखारते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे अवसर प्रदान करता रहेगा।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सांध्यकालीन प्राचार्या प्रभारी सुश्री श्वेता तंवर ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें आगे भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. रितिका, प्रो. मोनिका भारद्वाज, प्रो. गीतांजलि और प्रो. सीमा महला भी मौजूद रहीं और विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed