कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी शिकायत को पूरी गंभीरता के साथ लेते हुए उनका प्राथमिकता के साथ समाधान करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त अपराजिता शुक्रवार को समाधान शिविर और जन संवाद के तहत प्राप्त हुई शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें भी सुनीं। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने जिले के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय अवधि से ज्यादा समय तक लंबित रहने वाली शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए और अधिकारी समाधान करने के बाद पोर्टल पर गुणवत्ता पूर्वक एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायत दोबारा न आए। कई बार रिमार्क्स स्पष्ट नहीं होने के कारण शिकायतों की लंबित में संख्या ज्यादा हो जाती है। इन पर विशेष फोकस किया जाए। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उनकी जांच रिपोर्ट के साथ मुख्यालय भिजवाएं और पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी), डीएमसी कपिल शर्मा, सीईओ जिला परिषद गुलजार मलिक, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार और सीटीएम कैप्टन प्रमेश मौजूद रहे।