फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reputation of three party MPs at stake with the candidates

प्रत्याशियों संग पार्टी के तीन सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Reputation of three party MPs at stake with the candidates
कैथल। नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तीनों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। मतदान के बाद मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। परिणाम जो भी हो, लेकिन कैथल की राजनीति में यह गहरा असर डालेगा।
विज्ञापन

कैथल नगरपालिका में प्रधानी के लिए भाजपा ने सुरेश गर्ग नौच की पुत्रवधू सुरभि गर्ग को प्रत्याशी बनाया है, जिसके लिए लोकसभा सांसद नायब सैनी ने पूरा जोर लगाया है। वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व कार्यकारी चेयरमैन रहे डा. पवन थरेजा की पत्नी आदर्श थरेजा को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने थरेजा के लिए जमकर प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन

वहीं आम आदमी पार्टी ने नीलम गुप्ता को चेयरपर्सन का उम्मीदवार बनाया है, जिसके लिए पार्टी से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने जमकर प्रचार किया। आम आदमी पार्टी के चुनाव के दिन दिखे माहौल से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आप की वोटों को लेकर लोग जो संभावना जता रहे थे, उससे कहीं ज्यादा वोट प्रत्याशी को मिल सकते हैं, जो जीतने व हारने वाले उम्मीदवारों के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थी ढाई साल पहले हुए विस चुनाव में शहर की वोटिंग स्थिति
विधानसभा चुनाव 2020 में शहर में लगभग 98000 से अधिक वोट थे, जिसमें से 73 हजार 526 लोगों ने वोट डाले थे। इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को शहर के बूथों पर 3552 वोटों से हराया था। भाजपा के विजयी उम्मदीवार रहे विधायक लीला राम को 36915 तो कांग्रेस प्रत्याशी रहे रणदीप सुरजेवाला को शहर में 33363 वोट मिले थे। अब देखना है कि 19 जून को हुई 77 हजार 317 वोटों में से भाजपा-कांग्रेस और आप को कितने-कितने वोट मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed