{"_id":"6797ec5040f10dc82803cb8a","slug":"republic-day-celebrated-with-pomp-in-schools-kaithal-news-c-18-1-knl1004-568886-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूलों में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूलों में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
Tue, 28 Jan 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले के स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। स्कूल और कॉलेज प्रबंधन समिति ने ध्वज फहराया।
एसडी कॉलेज में ध्वज फहरा देशभक्ति गीत व कविता पाठ किया : एसडी पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एसडी एजुकेशन सोसायटी सचिव नरेश गोयल, प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विशाल ने ध्वज फहराया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत और कविता पाठ का आयोजन किया गया। राष्ट्र गान और मिष्ठान वितरण किया। मंच संचालन डॉ संतोष कुमारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एसके वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया व दीपक मित्तल उपस्थित रहे।
आईबी कॉलेज में फहराया तिरंगा : आईबी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कॉप्स और यूथ रेडक्रॉस द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया। कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य एलएन मिगलानी, युधिष्ठर मिगलानी, रवि गोसाई, रमेश नागपाल, प्राचार्य डॉ. शशिप्रभा व उपप्राचार्य डॉ. किरण मदन ने ध्वज फहराया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम समापन पर सभी को लड्डू वितरित दिए गए।
विज्ञापन
देवीलाल कॉलेज में फहराया तिरंगा : चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी महाविद्यालय सिवाह में गणतंत्र दिवस पर महासचिव लाभ सिंह कादियान ने ध्वज फहराया। कॉलेज प्रधान देवेंद्र सिंह कादियान ने छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता इतिहास विभाग की अध्यक्षा डॉ. मीनाक्षी ने की। असिस्टेंट प्रोफेसर उर्मिला की देखरेख में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर जसमेर, रमेश, साहबो व अतर सिंह उपस्थित रहे।
आर्य कॉलेज में बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुति दे मोहा मन : आर्य पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने ध्वज फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स द्वार परेड की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य ने सबको राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
स्वयंसेविकाओं ने बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस : चेतना ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी चेतना शिक्षण केंद्रों में स्वयंसेविकाओं व बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया। भारत नगर में पंकज माटा व निर्मल दत्त मुख्यातिथि रही। वहीं कुटानी रोड वर्मा चौक पर अशोक वर्मा, सुरेश वर्मा और बलराज, देव नगर में राजेश सिंगला व रीना सिंगला ने, काबुली बाग में डाॅ. एपी जैन व हरिनारायण सिंगला, ज्योति काॅलोनी में रोटरी पानीपत सेंट्रल, हनुमान काॅलोनी में सुनीता सिंगला व हरिसिंह काॅलोनी में निखिल मित्तल ने ध्वज फहराया। सभी केंद्रों पर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सामूहिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। बच्चों के द्वारा जय हिंद, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रोत्साहन हेतु इनाम भी दिए गए।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी : हाली अपना स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्षा कृष्णा कांता राय ने ध्वज फहराया और सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी। संस्था की महासचिव पूजा सैनी ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्य प्रिया लूथरा ने छात्रों को भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निर्मला देशपांडे संस्थान के निदेशक राम मोहन राय, शिक्षाविद मधु यादव, रोजी चावला, सोनिया गर्ग व श्रुति जैन आदि उपस्थित रहे।
एसडीवीएम हुडा में मनाया गणतंत्र दिवस : एसडी विद्या मंदिर हुडा पानीपत में गणतंत्र दिवस मनाया। श्री एसडी एजुकेशन सोसायटी के सचिव नरेश कुमार गोयल, विद्यालय प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सतीश चंद्रा, सचिव तुलसी सिंगला व प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने ध्वज फहराया और राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे झंडे को सलामी दी।