{"_id":"65da4f27cf8770d62c08388b","slug":"report-of-death-in-accident-written-after-four-months-kaithal-news-c-18-1-knl1004-334807-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार माह बाद हादसे में मौत की लिखाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार माह बाद हादसे में मौत की लिखाई रिपोर्ट
Sun, 25 Feb 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अक्तूबर में कार की टक्कर से मौत के चार माह बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, अन्य सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव बागपती निवासी रोकी ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 19 अक्तूबर 2023 को उसके पिता उसके पिता राजू कार में गांव अहमदपुर से जा रहे थे। वहां पर रेशम नाम के कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव अगोंध निवासी विक्रम ने शहर थाना में शिकायत दी कि 15 फरवरी को शाम के समय वह अपने गांव के सतीश कुमार के साथ कैथल आया हुआ था। वे दोनों बाइक पर सिरटा रोड कैथल से जा रहे थे।
विज्ञापन
वहां अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से कार चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों घायल हो गए। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर
दी है।