{"_id":"617ed61e0fa33a4d8e19f7b8","slug":"report-filed-against-13-for-misbehaving-with-naib-tehsildar-kaithal-news-knl88327959","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार करने पर 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार करने पर 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी काम में बाधा डालने और दुर्व्यवहार करने पर नायब तहसीलदार सीवन ने थाना सीवन में 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में नायब तहसीलदार सीवन सुनील कुमार ने बताया कि वे बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट योगेश्वर स्कूल के सामने बिजली की तार बिछाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। वहां पर उनके साथ पुलिस बल और बिजली कर्मचारी भी मौजूद थे।
इस दौरान कुछ महिलाएं व पुरुषों ने इस कार्य का विरोध किया जबकि उनके पास इस काम को रुकवाने के लिए कोई दस्तावेज या स्टे आर्डर नहीं था। उसके बाद उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु वे उग्र होते गए और गाली गलौज पर उतारू हो गए। आरोपियों ने हाथापाई करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर बलराज, रुलदू राम, शिव लाल, राम प्रकाश, रामेश्वर, सिन्द्र कुमार, राजीव, रमन, सुमित, दीपक, अमन, समन, जगदीश के खिलाफ केस दर्ज किया है।