फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Repair campaign started, people were upset due to lack of electricity for five hours

चला मरम्मत अभियान, पांच घंटे बिजली न आने से लोग हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Repair campaign started, people were upset due to lack of electricity for five hours
Repair campaign started, people were upset due to lack of electricity for five hours - फोटो : Kaithal
कैथल। बिजली निगम की टीम ने बिजली के तार व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का अभियान शुरू कर दिया है। हर शनिवार को निगम की ओर से मरम्मत का काम किया जाएगा। शनिवार को कार्य के चलते सुबह दस बजे से लेकर सायं तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

बता दें कि मेंटेनेंस समय पर न होने से कई क्षेत्रों की बिजली बाधित रहती थी। उपभोक्ताओं के घर बिजली न आने से परेशानी हो रही थी। अब इस समस्या से उपभोक्ताओं को छुटकारा दिलवाने के लिए विभाग की तरफ से मेंटेनेंस करने का निर्णय लिया गया है। निगम ने शनिवार को मरम्मत कार्य के लिए 24 टीमों को फील्ड में उतारा। शुरुआत के अभियान में ही टीम ने 25 ट्रांसफार्मर व 150 किलोमीटर से अधिक नए तार बदल दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दूसरी ओर बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद लोग बिजली कार्यालय व शिकायत केंद्र पर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग लेकर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि मरम्मत कार्य के कारण यह बंद की गई है। बिजली पर आधारित काम धंधे करने वाले लोगों को इस कट के कारण परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से सायं तीन बजे तक बंद रही बिजली
शनिवार को शहर में स्थित पिहोवा चौक, सिरटा रोड व खुराना रोड पर बिजली घरों में मरम्मत का कार्य किया गया। इस कार्य के कारण करीब पूरे शहर में सुबह दस बजे से सायं तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। जिस कारण लोगों को परेशानी तो हुई, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य के लिए ऐसा किया जाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईन प्रदीप गोयत ने बताया कि मरम्मत कार्य करने के लिए शनिवार का दिन निगम ने निर्धारित किया है। हर शनिवार को बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया जाएगा। शहर में इस कार्य के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद भी की गई। इस दौरान काफी सारा कार्य खत्म हो गया है। यह कार्य भी जनहित के लिए किया जा रहा है, ताकि बिजली आपूर्ति में तकनीकी दिक्कतें न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed