{"_id":"612a900b8ebc3e7f4c6b42c5","slug":"remember-the-glorious-history-of-freedom-struggle-youth-sanjay-kumar-kaithal-news-knl81436344","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को याद रखें युवा : संजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को याद रखें युवा : संजय कुमार
Remember the glorious history of freedom struggle youth : Sanjay Kumar
- फोटो : Kaithal
Link Copied
नेहरू युवा केंद्र और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन शनिवार सुबह छोटू राम इंडोर स्टेडियम में किया गया।
विज्ञापन
जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि एक राष्ट्र का भविष्य तभी उज्ज्वल रहता है, जब वह अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल पल जुड़ा रहता है। आजादी का अमृत महोत्सव हमें यह अवसर देता है कि हम भविष्य पर अपनी निगाह रखते हुए देश की आजादी के संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को भी याद रखें। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांव से आए 120 युवा मंडल सदस्यों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार ने मौजूद सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई तथा फिट इंडिया फ्रीडम रन के लिए हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक दीक्षा मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 2 अक्टूबर 2021 तक चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का पूरे जिले के 75 गांवों में आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रवि भूषण गर्ग ने भी युवाओं को संबोधित किया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खडालवा के प्रधानाचार्य प्रद्युमन भल्ला कविता के माध्यम से देश के शहीदों को नमन किया। मंदीप, नरेश, लक्ष्मी, परवीन, मिलन, रीना, महावीर, ज्योति, ऋषिपाल, विशाल, संदीप, काजल व अन्य युवा मंडल सदस्य और वालंटियर्स मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।