{"_id":"65c55d691c02d7c374026597","slug":"remand-of-accused-vijay-former-manager-of-cooperative-bank-ended-sent-to-judicial-custody-kaithal-news-c-18-1-knl1004-322603-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंधक आरोपी विजय का रिमांड खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंधक आरोपी विजय का रिमांड खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजा
Fri, 09 Feb 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सहकारी समिति के घोटाले में कैथल सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक आरोपी विजय का रिमांड खत्म हो गया। वीरवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एसीबी की टीम अब आरोपी विजय के खाते में हुई ट्रांजेक्शन की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं एसीबी ने जिले की सहकारी समिति से जुड़े बैंकों की शाखा का रिकॉर्ड भी जब्त किया है।
गौरतलब है कि आरोपी विजय को गत रविवार को ही एसीबी अंबाला की टीम ने हिसार के आदमपुर से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही विभाग ने आरोपी को निलंबित भी कर दिया है। अंबाला एसीबी के इंस्पेक्टर बीरभान सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी विजय से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पूर्व महाप्रबंधक विजय कुमार के खातों और उस समय के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। वहीं, कैथल की एसीबी टीम ने सहकारी समिति से जुड़े बैंकों की कई शाखाओं का रिकॉर्ड मांगा है। रिकॉर्ड सूचीबद्ध होने के बाद ही जांच में कुछ सामने आ पाएगा। इसको लेकर कैथल एसीबी के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि योजना के तहत बैंक की विभिन्न शाखाओं में सामान का रिकॉर्ड तलब किया गया है, जहां पहुंची राशि और सामान की खरीद को लेकर जांच जारी है।
कई अन्य अधिकारी और कर्मी भी संदेह के घेरे में
सहकारी समिति के घोटाले में एसीबी की जांच एक या दो जिलों में न होकर प्रदेश के आठ से अधिक जिलों में की जा रही है। इसमें अभी कई अधिकारी व कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, अभी जांच की परतें लगातार खुल रही हैं। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ेगी तो घोटाले में कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को संलिप्तता उजागर हो सकती है।
विज्ञापन
—————————————