फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief: No case of corona found after 59 days

59 दिन बाद जिले में कोरोना का कोई नया मामला नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Relief: No case of corona found after 59 days
कैथल। जिले में 59 दिनों बाद कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिससे बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। छह लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इस समय केवल 21 केस एक्टिव हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि 16 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेक्टर 32 चंडीगढ़ के जीएमसी में 2, 1 मरीज एल्केमिस्ट पंचकूला में, पीजीआई चंडीगढ़ में 2 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 2 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में 14 हजार 196 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 805 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.2 प्रतिशत, संक्रमित दर 3.25 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12283 व्यक्तियों में से 12267 ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 49 हजार 405 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। सोमवार को 324 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि पिछली बार 31 दिसंबर को शून्य केस आया था। अब सोमवार 28 फरवरी को शून्य केस आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed