फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief from rain, then humidity makes you miserable

Kaithal News: बारिश से राहत, फिर उमस ने किया बेहाल

Fri, 26 Jul 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, then humidity makes you miserable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में वीरवार को दूसरे दिन भी सुबह के समय हल्की बारिश हुई। यह बारिश सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई, जो करीब आठ बजे तक जारी रही। गौरतलब है कि पिछले कई दिन से उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया है। इस कारण लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं।

सुबह के समय हुई बारिश के बाद शहरवासियों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन दोपहर के समय फिर से उमस भरी गर्मी होने से परेशानी हुई। बारिश के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी घटा है।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले लंबे समय से किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं परंतु उनकी उम्मीद के मुताबिक अभी तक बारिश नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि किसानों ने धान की फसल की बुआई की हुई है। जिसके लिए अधिक पानी की आवश्यकता है। बारिश न होने के कारण धान की फसल खराब हो रही है। यदि जिले में अच्छी बारिश हुई तो तब जाकर किसानों की परेशानी कम होगी।


मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी 26 जुलाई तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान जिले में कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी जबकि इस दौरान तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed