{"_id":"694c36a05daf4f52090aad0c","slug":"relief-from-fog-sunshine-emerges-kaithal-news-c-18-1-knl1004-809102-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोहरे से मिली राहत, निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोहरे से मिली राहत, निकली धूप
Thu, 25 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में लगातार पांच दिनों तक घने कोहरे के बाद बुधवार को मौसम ने करवट ली और लोगों को राहत मिली। सुबह से धूप निकलने पर जनजीवन सामान्य दिखाई दिया। बीते कई दिनों से जिले में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा था।
बुधवार सुबह कोहरा छंटने के बाद सूरज ने दर्शन दिए और धूप निकलते ही शहर के पार्कों, सड़कों और बाजारों में चहल-पहल लौट आई। सुबह की सैर पर निकले लोग, बच्चे और बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए।
बाजारों में भी रौनक लौट आई और दुकानदारों ने राहत महसूस की। मौसम में सुधार के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही और आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि सप्ताह के अंत तक बादल छाने से हल्का बदलाव हो सकता है।