{"_id":"6570d1ab3b263b19240c4945","slug":"rejuvenation-of-the-country-and-state-leela-ram-kaithal-news-c-18-1-knl1004-278337-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: देश और प्रदेश का हुआ कायाकल्प ः लीलाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: देश और प्रदेश का हुआ कायाकल्प ः लीलाराम
Thu, 07 Dec 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दीवाल व गुहणा गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में बुधवार को विधायक लीलाराम ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश का कायाकल्प हुआ है और भारत विश्व का सिरमौर बन गया है। अनेक देश भारत का अनुसरण करते हुए योग, अध्यात्म और आयुर्वेद के ज्ञान की तरफ अग्रसर हुए है।
विधायक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों को बीपीएल कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड का लाभ उनके घर द्वार पर प्रदान करना है ताकि उन्हें चक्कर ना काटने पड़े। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विधायक ने आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा में संबंधित विभागों के शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं और समस्याओं का निदान करवाए। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की है, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। उस समय हरियाणा का लिंगानुपात काफी कम था, परंतु राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने और लोगों के सहयोग से यह लिंगानुपात बढ़ गया है। हमारी बहन-बेटियों को खाना बनाते समय चूल्हे से उठने वाले धुएं से समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए उज्ज्वला योजना लागू की गई, जिसके तहत निशुल्क चूल्हे दिए गए हंै। विधायक ने कहा कि गांव दीवाल से लगती सड़कों को दुरुस्त करवाया गया है और यही नही जिले में करोड़ों रुपये की लागत से नई सडक़ें बनवाई गई है, जिसका सभी लोगों को काफी लाभ हुआ है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों में भी करोड़ों रुपये की धनराशि से कमरे बनवाए गए हैंे।
विधायक ने दीवाल में रेखा रानी, किरण व गोल्डी को मौके पर ही गैस सिलिंडर भेंट किए। पढ़ाई में अव्वल रहे 20 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी विधायक का फूल मालाओं से पूरा मान-सम्मान किया गया। इस अवसर पर संजय भारद्वाज, नरेश मित्तल, मुकेश जैन, मोहन लाल, बंसी लाल, संजीव, रामकुमार नैन आदि मौजूद रहे।