{"_id":"615b5bde8ebc3e0dee3c03b4","slug":"register-for-admission-in-iti-by-october-7-kaithal-news-knl8545595","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए 7 अक्तूबर तक करवाएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए 7 अक्तूबर तक करवाएं पंजीकरण
विज्ञापन
05-कैथल। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया में व्यस्त स्टाफ।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आईटीआई में दाखिले के लिए विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदक 7 अक्तूबर तक विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके साथ ही दाखिले की आगामी अनुसूची भी विभाग ने जारी की है। इससे पहले पंजीकरण का समय 4 अक्तूबर तक दिया गया था, लेकिन पोर्टल पर आ रहे आवेदनों को देखते हुए समय तीन दिन समय और बढ़ाया गया है। नई अनुसूची के अनुसारी दाखिले की प्रथम मेरिट सूची 11 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
सूची में शामिल विद्यार्थी 12 से 14 अक्तूबर तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाएंगे। फिर विद्यार्थी 12 से 16 अक्तूबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। खाली सीटों की अलॉटमेंट 18 अक्तूबर को होगी। फिर आवेदन के लिए पोर्टल 20 अक्तूबर को खोला जाएगा।
दूसरी मेरिट सूची 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसके तहत दस्तावेजों का सत्यापन 22 से 24 अक्तूबर तक होगा। 22 से 26 अक्तूबर तक सूची में शामिल विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। खाली सीटों की अलॉटमेंट 28 अक्तूबर को होगी। फिर आवेदन के लिए पोर्टल 28 व 29 अक्तूबर को खोला जाएगा।
विज्ञापन
तीसरी मेरिट सूची 2 नवंबर को जारी होगी। इसमें शामिल विद्यार्थी 2 से 6 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन करवाएंगे। 2 से 8 नवंबर तक फीस जमा होगी व 10 नवंबर को खाली सीटों की अलॉटमेंट होगी।
10 से 12 नवंबर तक आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। चौथी मेरिट सूची 15 नवंबर को लगेगी। 15 से 17 नवंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा व 15 से 18 नवंबर तक फीस जमा होगी। इसके बाद सीट अलॉटमेंट 15 से 20 नवंबर तक होगी।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी व राजकीय आई सतीश मच्छाल ने बताया कि विभाग ने दाखिले से संबंधित अनुसूची जारी की है। अब विद्यार्थी 7 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें दाखिला दिया जाएगा।