फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reena was first in slogan and Anjali in recipe.

Kaithal News: स्लोगन में रीना और रेस्पी में अंजलि रहीं प्रथम

Thu, 18 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Reena was first in slogan and Anjali in recipe.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में रीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कविता द्वितीय और गीता खटकड़ तृतीय रहीं। वहीं रेस्पी प्रतियोगिता में अंजलि सुपरवाइजर ने पहला स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में अनिता दूसरे और बीरमती तीसरे स्थान पर रहीं। पोषण गान प्रतियोगिता में संतो आंगनबाड़ी वर्कर प्रथम, अनिता द्वितीय, कविता व सविता तृतीय और हरविंद्र चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन सोनिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। पोषण माह के तहत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और पीएमएमवीवाई रजिस्ट्रेशन ड्राइव का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि पोषण माह को 16 अक्तूबर तक एक त्योहार की तरह मनाया जाएगा। इस दौरान जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत ग्राम और खंड स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका स्थापित कर सब्जियों व फलों के सेवन के महत्व पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी लंबाई और वजन माप के आधार पर विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि उन्हें उपचार और सही पोषण उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर आयुष विभाग की डॉ. सुनीता ने महिलाओं को कुपोषण दूर करने में आयुर्वेद के महत्व के बारे में जागरूक किया।


कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन बाला, आयुष विभाग से डॉ. सुनीता, अंकित बल्हारा, सभी सुपरवाइजर और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed