{"_id":"699a091c702e4994de0aa69d","slug":"record-yields-boost-sugarcane-cultivation-trend-kaithal-news-c-18-1-knl1004-851015-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रिकॉर्ड पैदावार से बढ़ा गन्ना खेती का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रिकॉर्ड पैदावार से बढ़ा गन्ना खेती का रुझान
Sun, 22 Feb 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने हाल ही में गांव मोहना के प्रगतिशील किसान रवि वोहरा के गन्ना फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गन्ने की उन्नत किस्मों और आधुनिक कृषि तकनीकों का जायजा लिया। रवि वोहरा ने बताया कि उनके फार्म पर इस वर्ष 600 क्विंटल प्रति एकड़ गन्ने की पैदावार दर्ज की गई है। बेहतर उत्पादन से उत्साहित होकर उन्होंने इस बार 70 एकड़ भूमि में पुनः गन्ने की बुवाई करने का निर्णय लिया है।
प्रबंध निदेशक ने फार्म पर तैयार की जा रही उन्नत किस्मों, जैसे सीओ-118 और सीओ-5011 की नर्सरी का बारीकी से निरीक्षण किया। गन्ने की गुणवत्ता और उत्पादन को देखते हुए उन्होंने किसान के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने अन्य किसानों से भी आह्वान किया कि वे पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं और गन्ने की खेती को प्राथमिकता दें, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और आर्थिक स्थिति मजबूत बने। इस अवसर पर गन्ना विपणन अधिकारी डॉ. रामपाल सिंह तंवर, गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सुलतान सिंह, गन्ना कामदार महीपाल, सरपंच महीपाल सिंह, धर्मवीर, अमन वोहरा, जसवंत सिंह, ईश्वर सिंह और संदीप आदि उपस्थित रहे।