फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rebel candidates can spoil the game

Kaithal News: बागी उम्मीदवार बिगाड़ सकते हैं खेल

Sat, 22 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rebel candidates can spoil the game
कमल बहल/निशीकांत शर्मा
विज्ञापन

कैथल/कलायत/सीवन। नगर निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सामने कई चुनौतियां दिख रही हैं। पार्टी से टिकट न मिलने पर बागी हुए उम्मीदवार चुनावी गणित बिगाड़ सकते हैं। सीवन में पहली बार नगर पालिका का चुनाव हो रहा है। इसके साथ कलायत में भी बागी उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नतीजा, भाजपा कई चुनौतियों से जूझ रही है।

सीवन में आरएसएस से जुड़े पवन चुघ की पत्नी अंजू बाला और भाजपा से टिकट मांगने वाली रेखा मुंजाल ने मोर्चा खोला है। वहीं, सैनी समाज की ओर से प्रत्याशी बनाई गई हेमलता सैनी भी मजबूती से मैदान में हैं। दरअसल, माना जा रहा है कि सैनी समाज से यदि अच्छे वोट मिले तो वह भी भाजपा उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इसके साथ ही उनका अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं पर अच्छा खासा प्रभाव है।
विज्ञापन


वहीं, रिटायर्ड प्राध्यापिका संतोष शर्मा भी अपने चुनावी अभियान में तेजी से डटी हुई हैं। उनका भी ब्राह्मण समाज के वोटरों सहित राजपूत समाज और अन्य वर्ग के लोगों का साथ मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि सीवन नगर पालिका में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के मतदाता हैं। यदि सीवन में पंजाबी समाज का वोट बंटा तो भाजपा उम्मीदवार को इसका नुकसान हो सकता है। वहीं, सीवन में भाजपा उम्मीदवार के चुनावी अभियान में हल्का गुहला के कार्यकर्ता चुनाव की कमान संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि सैनी समाज के भाजपा नेता काफी कम दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में भी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कलायत में भाजपा से बागी होकर अंकित राणा व राजू कौशिक भी मैदान में हैं। कलायत में सबसे अधिक संख्या में राजपूत समाज के मतदाता हैं। ऐसे में व राजपूत समाज के मतदाताओं ने अलग-अलग पाले में वोट गिरे तो भाजपा को नुकसान की आशंका है।

गौरतलब है कि जिले में हो रही तीनों नगर पालिका में 50 हजार से अधिक मतदाता हैं। पूंडरी में 15 हजार 606, कलायत में 14 हजार 882 और सीवन की नगरपालिका में करीब 14 हजार 882 हजार मतदाता हैं, जो इस चुनाव

प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इन तीनों नगर पालिकाओं में 16-16 वार्ड बनाएं गए हैं। इसके साथ पोलिंग बूथ भी 16-16 बूथ बनाए गए हैं। संवाद
विधानसभा में भाजपा को मिली हार के बाद चुनाव नहीं है आसान
कलायत विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के लिए आसान नहीं दिख रहा है। अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पार्टी संगठन व नेताओं की बड़ी संख्या में ड्यूटी लगाई है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को नगर कलायत में जबरदस्त टक्कर दी थी। अब फिर से भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए दो भारी भरकम निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी राजपूत समाज से हैं और उनको टक्कर देने के लिए इसी समाज के दो प्रत्याशी मैदान में हैं।

आम आदमी पार्टी से जसविंदर राणा व निर्दलीय अंकित राणा। अंकित राणा भाजपा के लिए पिछले एक दशक से अपनी सेवाएं दे रहे थे पर टिकट न मिलने से उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी हुंकार भरी है।


दूसरे भारी भरकम निर्दलीय प्रत्याशी राजू कौशिक भी पूरे दम के साथ चुनावी दंगल में हैं।

राजू कौशिक स्वयं तीन बार पार्षद रह चुके हैं और उनकी पत्नी नगरपालिका अध्यक्ष रही हैं। कौशिक भी भाजपा में 2014 से सक्रिय रहे पर इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बाय कर दिया था।

नगर पालिका
कुल मतदाता
पुरुष मतदाता
महिला मतदाता
अन्य

सीवन
14882
7738
7143
01

कलायत
14573
7589
6982
02

पूंडरी
15606
8178
7428
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed