{"_id":"661702f46c5dd5b86d0dfc08","slug":"readiness-fair-in-play-schools-of-siwan-and-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-365949-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन और राजौंद के प्ले स्कूलों में रेडीनेस मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन और राजौंद के प्ले स्कूलों में रेडीनेस मेला
Thu, 11 Apr 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन/राजौंद। खंड सीवन की सीडीपीओ गुरजीत कौर एवं सुपरवाइजर कुमारी अंजली के आदेश अनुसार गांव मांडी सदरां के प्ले स्कूल में रेडीनेस मेला लगाया गया। इसके अंतर्गत सभी माताओं और अभिभावकों को यह समझाया गया कि वह अपने तीन से छह साल के बच्चों का दाखिला प्ले स्कूल में करवाए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोमल रानी ने बताया कि छह साल के बाद स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रमाण पत्र दिया जाता है। स्कूल में जाने से पहले बच्चे का शारीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास होता है। बच्चा का स्कूल में जाने से पहले विकास पूर्ण रूप से तैयार हो जाता है। बच्चों को खानपान के तरीके के साथ खेल-खेल में अक्षरों का भौतिक ज्ञान करवाता जाता है। ताकि वह आगे जाकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोमल रानी, सुखवंत कौर, हेल्पर गुरनाम कौर, हेल्पर राजविंदर कौर, काजल रानी, ममता देवी, उषा रानी, शीतल रीना सोनू व अन्य महिलाएं भी मौजूद रही।
उधर, राजौंद में गांव के प्राइमरी स्कूल में स्थित प्ले स्कूल में नीतू व रीना के प्ले स्कूल में रेडीनेस मेले का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजेंद्र राणा वार्ड पार्षद मौजूद रहे। सुपरवाइजर सरला ने बताया कि बच्चों का शारीरिक मानसिक और रचनात्मक विकास किया जाता है और साथ में बताया कि प्ले स्कूल में बच्चों के आवेदन बिल्कुल निशुल्क है और न ही पूरे साल कोई फीस देनी है। इस अवसर पर प्ले स्कूल वर्कर मंजू राणा, शबनम, नीतू, रीना, शर्मिष्ठा, रश्मि, रितु मौजूद रही।