फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ravindra of Kurad gave gold to Haryana

कुराड़ के रविंद्र ने हरियाणा को दिलाया स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ravindra of Kurad gave gold to Haryana
37-कैथल। खेलो इंडिया में कुश्ती के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी अजय को पराजित कर स्र्व? - फोटो : Kaithal
कैथल। खेलो इंडिया मुकाबले में पंचकूला में सोमवार को हुई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के गांव कुराड़ निवासी रविंद्र ने महाराष्ट्र के पहलवान को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर कैथल सहित हरियाणा का नाम रोशन किया है। जिले का यह खेलो इंडिया में दूसरा पदक है। इससे पहले थांगता में कैथल के खिलाड़ी आर्यन सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन

रविंद्र कोच विजय चौहान ने बताया कि कैथल के रविंद्र कुमार 60 किलो भार वर्ग में खेलो इंडिया में भाग ले रहे हैं। उसका मुकाबला सोमवार को महाराष्ट्र के खिलाड़ी अजय के साथ हुआ। चार राउंड की कुश्ती के दौरान रविंद्र कुमार ने कुल 11 अंक हासिल किए और उसके प्रतिद्वंद्वी अजय महज नौ अंक हासिल कर सके। प्वाइंट के आधार पर रविंद्र को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व रविंद्र तीन मुकाबले जीत चुका थे। उसने स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता के लिए सभी साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। उसके साथी पहलवानों ने इस सफलता पर खुशी जताई है। वहीं रविंद्र ने कहा कि उसे इस सफलता की खुशी है। उसका सपना है कि वह ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण लेकर आए। इसके लिए वह खूब मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed