फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rapid response teams formed to make malaria free

Kaithal News: मलेरिया मुक्त होने के लिए बनाई गईं रैपिड रिस्पांस टीमें

Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rapid response teams formed to make malaria free
कैथल। गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग मलेरिया व डेंगू को लेकर सतर्क हो गया है। मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई हैं। इसके तहत जिले के सभी 277 गावों के लिए 284 टीमें बनाई गई है। यह टीमें घर-घर पहुंचकर बुखार को लेकर जानकारी प्राप्त करेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले के 577 तालाबों में गंबूजिया मछलियां डाली गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बनाई गई टीम में आशा वर्कर, एएनएम और एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। अब जिले में प्रतिदिन मलेरिया की रैपिड रिस्पांस टीमें मलेरिया को लेकर जांच कर रही है। गौरतलब है कि कैथल जिले में पिछले पांच साल से कोई भी केस नहीं है। इस कारण जिला वर्ष 2017 से मलेरिया मुक्त है।
विज्ञापन


इस संबंध में मलेरिया के नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले में सभी 277 गावों में 284 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें रैपिड रिस्पांस टीम हैं। जो डोर-टू-डोर सर्वे करके बुखार को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया वर्ष 2014 से अब तक
वर्ष
मलेरिया केस

2014
45

2015
25

2016
16

2017
09

2018
03

2019
00

2020
00

2021
00

2022
00

2023
00 अभी तक

यह है मलेरिया
मलेरिया एक मच्छरों द्वारा फैलाया गया खतरनाक रोग है। यह प्लासमोडियम नामक पैरासाइट से उत्पादित होता है। मच्छरों से आदमी तक आने के लिए एक एनोफेलीज मच्छर का काटना ही काफी होता है। काटे गये इंसान के खून में जा कर यह पैरासाइट बढऩे लगता है। यह शरीर के रेड ब्लड सेल्स को नष्ट करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed