{"_id":"627c0ca242844744d5423508","slug":"rape-accused-arrested-kaithal-news-knl1078781128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। थाना तितरम के तहत एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले की जांच करते हुए करीब 31 वर्षीय आरोपी कुलदीप उर्फ पिंकू को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार पीड़िता के माता-पिता की मौत हो चुकी है और पीड़िता अपने भाई बहनों के साथ उसके पास रहती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुलदीप उर्फ पिंकू ने उसकी भतीजी के साथ उसकी इच्छा के खिलाफ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद थाना तितरम में विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यायालय में आरोपी कुलदीप को पेश किया गया। वहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
नाबालिग का रास्ता रोक कर धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। नाबालिग लड़की का रास्ता रोक कर धमकी देने के आरोप में गुहला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुहला के सलेमपुर गामड़ी निवासी करण के रूप में हुई। प्रवक्ता ने बताया कि गुहला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 18 अप्रैल की दोपहर उसकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल में पेपर देने जा रही थी। रास्ते में गुहला निवासी करण ने साथी के साथ ऑटो में आकर अभद्रता की। जब वह उलाहना देने आरोपियों के घर गए तो उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना गुहला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी करण बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।