फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ramlila begins at the Gyarah Rudri Temple.

Kaithal News: ग्यारह रुद्री मंदिर में रामलीला शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins at the Gyarah Rudri Temple.
ज्योति प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ करते विधायक आदित्य सुरजेवाला व अन्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन मूल्यों और भारतीय संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज में इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार, नैतिकता और धर्म के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक बलकिशन सैनी, प्रधान राजकुमार गोयल, संचालक सुरेश बिंदलिस, सचिव युधिष्ठिर सैनी, कोषाध्यक्ष मेहर चंद व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed