फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ram Navami was celebrated everywhere in the district

Kaithal News: जिले में हर तरफ रही रामनवमी की धूम

Thu, 18 Apr 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami was celebrated everywhere in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में बुधवार को राम नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर माहौल राममय हुआ और जुबां पर जय श्री राम के नारे रहे। इस साल राम मंदिर के निर्माण के चलते जिले में जगह-जगह कार्यक्रम हुए।

सनातन धर्म मंदिर में सुंदरकांड व हनुमान वाटिका मंदिर में हुआ राम चरित मानस का पाठ आयोजित किया। इन कार्यक्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही कई जगहों पर भंडारे भी लगे। शाम के समय सेक्टर 20 स्थित कन्हैया धाम में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता महंत आशीष शास्त्री ने की। कार्यक्रम में यमुनानगर से पहुंचे विपिन शर्मा की ओर से गाए गए भगवान राम के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन


साईं मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

राम नवमी पर साईं मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष शीश झुकाया। मंदिर के पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साईं मंदिर के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा ने बताया कि दुर्गाष्टमी पर भी साई मंदिर में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी और सुबह शाम सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता की आरती कर पूजा-अर्चना की जाती थी।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विकास लेखवार और पुजारी पंडित राजीव शर्मा ने कार्यक्रम में श्री शिरडी साई शरणम् संस्था के सभी सदस्य और पूरे साईं परिवार के सदस्य शामिल हुए। बताया कि आज साई मंदिर में राम नवमी के त्योहार पर शाम को एक भजन संध्या भी आयोजित की। कहा कि भगवान श्रीराम चंद्र ने पूरी दुनिया को जीने की कला सिखाई है। संवाद

सीवन। स्वर्ग द्वार शिव मंदिर में राम नवमी के अवसर पर हवन कर भंडारा लगाया। सुबह के समय मंदिर में हवन किया। बंसल परिवार की ओर से आयोजित इस हवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। सीवन के बंसल परिवार की ओर से हर वर्ष यह आयोजन करवाया जाता है। हवन प्रकांड पंडित रमेश शास्त्री ने करवाया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोगों ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि राम नवमी के उपलक्ष्य में यह हवन किया है।

उधर, भारत विकास परिषद की महिला विंग शाखा सीवन की ओर से नगर में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में सोमवार रात को माता की चौकी आयोजित की। भारत विकास परिषद की महिला विंग की प्रधान सीमा रानी ने बताया कि दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में माता की चौकी का आयोजन किया गया है। इसमें महिला सदस्यों और गायक कलाकारों ने माता के सुंदर सुंदर भजनों के माध्यम से समां बांध दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भी नाच गा कर भजनों का आनंद लिया।


बाल कलाकारों से माता की सुंदर झांकी निकाली और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अशोक गायेल, सीमा राणा, कुसुम लता, पूजा रानी, हिना

बंसल, रिंपी बंसल, रेनू शर्मा, नीरज बंसल, रमेश राणा, मोहित बंसल, अनिल गर्ग, रमेश बंसल, धर्मेन्द्र बवेजा व अन्य मौजूद

रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed