फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rakhi became HCS grand welcome in Kalayat

Kaithal News: एचसीएस बनी राखी का कलायत में भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Rakhi became HCS grand welcome in Kalayat
कलायत। एचसीएस बन कर कलायत का नाम रोशन करने वाली बेटी राखी का नगर में पहुंचने पर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। राखी परीक्षा पास करने के बाद कलायत अपने घर पहली बार पहुंची थी।
विज्ञापन

आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ देवभूमि कलायत की धरती पर लोगों ने राखी का हौसला बढ़ाया। नेशनल हाईवे से स्वागत यात्रा सबसे भगवान कपिल मुनि मंदिर पहुंची। भगवान कपिल मुनि की वंदना के बाद यात्रा नगर की परिक्रमा करते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र में पहुंची। जहां राखी का अभिनंदन समारोह था। राखी पेशे से राज मिस्त्री रवींद्र धीमान की बेटी है। एचसीएस बनने वाली वे कलायत नगर की पहली बेटी हैं। पिता रवींद्र धीमान ने बताया कि 10वीं कक्षा में राखी ने टॉप किया था। राखी ने कहा कि बारहवीं कक्षा तक उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं ली। हर रोज 12-12 घंटे पढ़ाई करके ही अपनी शिक्षा की नींव को मजबूत किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता पिता व गुरु जितेंद्र राठौड़ को दिया। राखी ने कहा कि यदि करने की ठान लें तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। बस अपने टार्गेट पर फोकस पूरी तरह से होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed