फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rajya mahila aayog chairperson, officers meeting, victim meet, kaithal

अधिकारियों के साथ बैठक, पीड़ित लड़कियों से की बात

Wed, 14 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 14 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
rajya mahila aayog chairperson, officers meeting, victim meet, kaithal
जानकारी देती राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल ने गत दिनों जिले के गांव हरसौला में पिछड़ा वर्ग की 4 लड़कियों के अपहरण के मामले में जांच पड़ताल की। लघु सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जहां मामले की विस्तृत जानकारी हासिल की वहीं पीड़ित लड़कियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी सुमेर प्रताप सिंह तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। बैठक में डीएसपी तरुण कुमार, जोगिंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, महिला पुलिस थाना की एसएचओ निर्मला, उप निरीक्षक मंदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने जांच अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों से इस मामले की विस्तृत जानकारी हासिल की और संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। जांच अधिकारियों ने कमलेश पांचाल को घटनास्थल से संबंधित जानकारी दी। आयोग की चेयरपर्सन ने पीड़ित लड़कियों से भी एक-एक करके मुलाकात की तथा घटना के बारे में जानकारी हासिल की। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पीड़ित लड़कियों के सैंपल टेस्ट के लिए भिजवाए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि पीड़ित लड़कियों एवं परिवार के किसी सदस्य ने किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाए गए हैं। पुलिस भी सही दिशा में जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों व महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता है। इसमें बस अड्डा, बाजार, रेलवे स्टेशन तथा अन्य स्थल शामिल हैं।


चेयरपर्सन ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग का हमेशा यह प्रयास रहता है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले व्यक्तियों को सजा मिले तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए। कोई भी पीड़ित महिला सभी कार्य दिवसों में आयोग के दूरभाष नम्बर 0172-2584039 एवं 2583639 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, जिस पर आयोग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।  इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed