फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajput society will agitate, returned the MP without any effort

Kaithal News: राजपूत समाज करेगा आंदोलन, सांसद को कलायत से बैरंग लौटाया

Tue, 22 Aug 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rajput society will agitate, returned the MP without any effort
कलायत। कैथल में 20 जुलाई सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण के विरोध में राजपूत समाज ने 25 अगस्त से बेमियादी आंदोलन का एलान किया है। इससे पहले सोमवार को कलायत पहुंचे भाजपा सांसद नायब सैनी को समाज के लोगों ने बैरंग वापस कर दिया। वे सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण के विरोध में इस्तीफा देने वाले भाजपा पदाधिकारी महिपाल राणा को मनाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन लोगों के विरोध से उन्हें बिना मिले वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि सम्राट मिहिर भोज मामले को लेकर समाज ने पांच सूत्रीय मांग पत्र को मनवाने के लिए व्यापक स्तर पर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है। कैथल में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण के विरोध में आवाज उठा रहे समाज के लोगों पर 19 जुलाई को किए लाठी चार्ज से समाज में रोष है। इस मुद्दे को लेकर समाज ने पांच सूत्री मांग पत्र तैयार किया है। जब तक मांगें नहीं मानी जाती तक तक राज्य स्तरीय प्रदर्शन कलायत में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में फूट डालने के उद्देश्य से अब भाजपा ने जयदीप राणा के पद पर यमुनानगर से संदीप राणा की बतौर भाजपा किसान मोर्चा का प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसका समाज की ओर से विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर 25 अगस्त से चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा के पास धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उपाध्यक्ष सलिंद्र राणा, महीपाल दुमाड़ा, अजय प्रताप राणा, राहुल राणा, प्रमोद राणा, कुशल पाल, अमित राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed