{"_id":"6148e3d58ebc3e327f5ec73a","slug":"rajesh-dhul-became-the-state-vice-president-of-hasla-kaithal-news-knl838783198","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश ढुल बने हसला के राज्य उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश ढुल बने हसला के राज्य उपप्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर में हुए हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के राज्य सम्मेलन में कैथल जिले के तीन प्राध्यापकों को जगह मिली है। ब्लॉक प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि पूंडरी ब्लॉक से दो प्राध्यापक और सीवन ब्लॉक से एक प्राध्यापक को राज्य कार्यकारिणी में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई से अंग्रेजी प्रवक्ता राजेश ढुल को राज्य उपप्रधान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल से जोगिंद्र को राज्य आईटी सेल, ब्लॉक सीवन से गुरविंद्र को जगह मिली है। उन्होंने समस्त ब्लाक कार्यकारिणी की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
उधर, अपनी नियुक्ति पर राज्य उपप्रधान राजेश ढुल ने कहा कि सभी प्राध्यापक के सहयोग और स्नेह के कारण ही उन्हें ये पद मिला है, जिसके लिए वे सभी प्राध्यापक साथियों के आभारी है। उन्होंने कहा कि वे सभी प्राध्यापकों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर हल करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पूर्व उपप्रधान अर्जुन सिंह, छत्रपाल, पवन कुमार, राकेश, विजेंद्र, रविंद्र मित्तल, चंद्रशेखर, रामफल बेनीवाल, सतबीर धीमान, पवन जखोली, गुरविंद्र सिंह व जोगिंद्र मौजूद रहे।