{"_id":"6122a0ba8ebc3e79b801e637","slug":"rain-water-filled-the-streets-and-alleys-kaithal-news-knl807511116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी न होने से गलियां और सडक़ें नालों में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी न होने से गलियां और सडक़ें नालों में बदली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत शहर में पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बारिश के साथ ही आवासीय क्षेत्र, बाजार, गलियां और सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। यही हाल रविवार को हुआ। निकासी की बदहाल समस्या ने लोगों को खून के आंसू रुला रखा है। समाज सेवी संगठनों और प्रभावितों का कहना है कि जलभराव के कारण भारी नुकसान नागरिकों को उठाना पड़ रहा है।
बावजूद इसके निकासी के संसाधनों को संवारने में कलायत नगर पालिका और अन्य विभाग चुप्पी साधे हैं। पानी निकासी नाले गंदगी से अटे हैं। इसके चलते बरसात का पानी नालों की बजाए गलियों और सड़कों से बह रहा है। इसके साथ ही गंदे पानी के जल भराव से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डीसी प्रदीप दहिया पानी निकासी के महत्वपूर्ण निर्देश स्थानीय विभागों को दे चुके हैं। जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने की बजाए केवल और केवल बिगड़ी स्थिति पर फोटो सेशन करवाकर आगे निकल जाते हैं। इस प्रकार के परिदृश्य ने शहर की तस्वीर को बदरंग करके रख दिया है। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज की ढही दीवार और कालेज को बस स्टेंड से जोड़ने के मार्ग की बदहाल स्थिति इसका जीता जागता उदाहरण है। इस मार्ग का जल्द ठीक करवाया जाना चाहिए।
कलायत नगर पालिका अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पानी निकासी के साथ-साथ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपकरणों के जरिए भी निकासी के प्रयास जारी है। शहरवासियों की समस्याओं का निवारण नपा का दायित्व है।