फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rain

बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत , अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट

Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
rain
32-कैथल। बरसों से मेघा.............कई दिनो से भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते वीरवार सुबह से ही आसमान में छाये ? - फोटो : Kaithal
वीरवार सुबह 11 बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। सुबह 11 बजे शुरू हुई बरसात दोपहर करीब 12.30 बजे तक चलती रही। बारिश से पहले ही तेज आंधी भी आई। जिस कारण कई जगह पेड़ गिर गए। मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश का आंकड़ा भी 20 एमएम रहा।
विज्ञापन

वहीं गर्मी की छुट्टियों के बढ़ने के कारण शाम के समय विभिन्न पार्कों में बच्चों सहित अभिभावकों की भी भारी भीड़ उमड़ी। बारिश के बाद सूर्य देवता दिखाई तो दिए लेकिन मौसम में धूप की आंख मिचौली के कारण गर्मी से राहत मिली। आंधी के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे ही छाया घना अंधेरा
बारिश के बाद एक ओर जहां हवाएं चलने व पारा गिरने से लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति ने लोगों को काफी मायूस किया। शहर के अधिकांश हिस्सों में लाइट बंद रही, जिससे कामकाजी लोगों के सामने सप्ताह के पहले दिन कार्य स्थल पर पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने के चलते पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। कुछ इलाकों में तो नौ बजे के आसपास बिजली की आपूर्ति सामान्य हो गई, लेकिन कई लोग बाद दोपहर तक समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि गर्मी से अभी राहत के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक राहत मिलने के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना बनी है।

उन्होंने बताया कि वीरवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे लोगों को उमस से भी काफी राहत मिली।

31-कैथल। वीरवार को छाता लेकर तेज बारीश से बचने को प्रयास करते हुए स्कूटी स्वार।

31-कैथल। वीरवार को छाता लेकर तेज बारीश से बचने को प्रयास करते हुए स्कूटी स्वार।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed