फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain in the morning, heat in the afternoon

Kaithal News: सुबह बारिश, दोपहर में गर्मी से परेशानी

Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rain in the morning, heat in the afternoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रक्षा बंधन के दिन हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश बीच-बीच में रुक-रुककर होती रही, जिससे इसका असर सीमित रहा। सुबह से बादलों की लुकाछिपी जारी रही, और सुबह 10 बजे के बाद हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

दोपहर 2 बजे के बाद मौसम साफ रहा, लेकिन उमस और गर्मी ने फिर परेशान कर दिया। सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश के बाद आसमान में बादल तो छाए रहे, पर उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा फिलहाल बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके उत्तर की ओर बने रहने की संभावना है, जिससे प्रदेश में अगस्त के दूसरे सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 12 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed