{"_id":"68e56a84b7a65c967c0e136f","slug":"rain-damages-paddy-crop-kaithal-news-c-18-1-knl1004-754783-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश से धान की फसल बिछी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश से धान की फसल बिछी
Wed, 08 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। क्षेत्र में हुई बरसात ने एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। तेज बारिश और हवाओं के कारण खेतों में खड़ी पकी हुई धान की फसल प्रभावित हुई है। कई जगहों पर फसल गिर गई है, जिससे कटाई में मुश्किलें बढ़ गई हैं।
ग्रामीण किसानों राजेश रहेजा, जरनैल सिंह, सुरेंद्र सरदाना, अंतरजीत सिंह और नवदीप सिंह ने बताया कि अब तक हुई बरसात से फसलों को सीमित नुकसान हुआ है, लेकिन यदि बारिश जारी रही तो नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों का कहना है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी बारिश की चेतावनी दी है। यदि बारिश दो-तीन दिन और जारी रही, तो धान की कटाई में देरी होगी, जिससे उपज का वजन कम होने और दानों के रंग में बदलाव आने की संभावना है। इसका असर सीधे बाजार में मिलने वाले दामों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से केवल धान ही नहीं, बल्कि सब्जियों की बुवाई पर भी असर पड़ा है। गाजर, मूली, मेथी, गोभी, धनिया, बंद गोभी आदि की बुवाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन खेतों में नमी और जलभराव के कारण काम रुका हुआ है। किसान अब मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी हुई है। संवाद