फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   raily, youth virangnayen, chairperson flag off, kaithal

बेटियां भार लगती हैं तो हमें दीजिए..हम पालेंगे

Fri, 22 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 22 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
raily, youth virangnayen, chairperson flag off, kaithal
बुराइयों के खिलाफ अलख जगाने निकला यूथ वीरांगनाओं का जत्था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी यूथ वीरांगनाओं ने शहर भर में जत्था निकाला तथा नशा, भ्रूण हत्या, वेश्यावृति, समलैंगिकता आदि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागृत करने की अलख जगाई। जत्थे को नगर पालिका की नव निर्वाचित चेयरपर्सन अमनदीप कौर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पालिका चेयरपर्सन ने यूथ वीरांगनाओं को उनके सार्थक अभियान के लिए शुभकामनाएं दी तथा नगर पालिका की ओर से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


नशे से प्यार, मौत का इंतजार और कोख में बेटी करे पुकार..मुझे भी देखने दो संसार जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर यूथ वीरांगनाएं जब शहर की सडक़ों पर उतरी तो लोग भारी उत्सुकता के साथ उन्हें देखते रहे। वीरांगनाओं ने बाजार में कई जगह नुक्कड़ सभाएं की तथा लोगों को सामाजिक कुरीतियों से बचने तथा साफ सुथरा आदर्श समाज बनो का आह्वान किया। इस अवसर पर यूथ वीरांगना मीनू अग्रवाल, प्रियंका, बिंद्र भागल, संतोष, डिंपल, अनीता, निर्मला, इंद्रा, परमजीत आशा तथा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों से चुनी गई महिला प्रतिनिधि मौजूद थीं।
विज्ञापन


बेटी भार लगे तो हमें दे दो
यूथ वीरांगना प्रियंका ने छोटी मंडी में अपने संबोधन में कहा कि बेटियों को कोख में मत मारिए। बेटियां ज्यादा लगती हैं, बोझ लगती हैं तो उन्हें हमें दे दीजिए हम उन्हें पूरे समाज की बेटी बनाकर पालेंगे। प्रियंका ने कहा कि जिस घर का कोई सदस्य नशे की लत से पीड़ित है उसे डेरे द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र में लाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed