फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raids conducted in search of mastermind and other accused in Zilla Parishad cleaning scam

Kaithal News: जिला परिषद सफाई घोटाले में मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दी दबिश

Wed, 05 Jun 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted in search of mastermind and other accused in Zilla Parishad cleaning scam
कैथल। जिला परिषद के माध्यम से आई करोड़ों रुपये की ग्रांट में हुए सफाई घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो 10 दिन बाद भी मास्टरमाइंड जिला परिषद के पूर्व डिप्टी सीईओ जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके अलावा सात अन्य आरोपी भी एसीबी की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीबी की टीमों की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। मास्टरमाइंड पूर्व डिप्टी सीईओ जसविंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए कुरुक्षेत्र स्थित गांव मेहरा में उसके मकान पर तीन से चार बार दबिश दी जा चुकी है परंतु अभी तक मास्टरमाइंड हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि वर्ष 2021 में जिला परिषद के माध्यम से करीब 12 करोड़ रुपये की राशि की ग्रांट को मंजूरी मिली थी। इसमें से 10.16 करोड़ रुपये की राशि कामों के लिए आई। जिसमें से आरोपियों ने सात करोड़ रुपये का गबन किया और करीब 30 प्रतिशत तक राशि से काम करवाए। इस घोटाले में कुल 15 आरोपी शामिल हैं, लेकिन अभी तक केवल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है। इसमें एसीबी ने अब तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश व पूंडरी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जेई जयवीर और साहिल तथा ठेकेदार भाजपा नेता प्रवीन सरदाना, रोहताश, कमल, प्रवीन सरदाना, तिलक राज व सुमित को आरोपी बनाया गया है। एसीबी कैथल के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में टीम ने 151 पंचायतों में 400 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed