फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raid on complaint of illegal mining

सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुहला चीका में अवैध माइनिंग की शिकायत पर की छापमार कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Raid on complaint of illegal mining
गुहला-चीका। गुहला चीका में अवैध माइनिंग और ओवर लोडिंग की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को छापामारी की। इस दौरान टीम ने ओवरलोड ट्रकों की जांच की। टीम के साथ आरटीए कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज राजदीप सिंह ने बताया कि गुहला-चीका में अवैध माइनिंग और ओवरलोडिंग की लगातार शिकायतें आ रही हैं। सोमवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापामारी की। इस दौरान यहां हुडा आर-4 के समीप खड़े ट्रकों में भरे रेत की जांच की गई। उन्होंने बताया कि 10-12 ट्रकों को चेक कर उनका वजन भी करवाया और कागजात चेक किए। तकरीबन सभी ट्रकों में रेत अंडरलोड पाया गया और माइनिंग फीस व अन्य कागजात दुरुस्त मिले। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। माइनिंग विभाग के अधिकारी बलकार सिंह ने कहा कि माइनिंग के सभी मापदंडों का ख्याल रखा जा रहा है। कहीं कोई अवैध माइनिंग का मामला नहीं मिला। यदि कहीं अवैध माइनिंग का मामला मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed