फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raid in the warehouse, less wheat was found in the bag

गोदाम में छापा, बैग में गेहूं मिला कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Raid in the warehouse, less wheat was found in the bag
48-कैथल। पाई रोड स्थित हैफेड गोदाम में बैगों की जांच करते हुए अधिकारी। - फोटो : Kaithal
पूंडरी। पाई रोड स्थित हैफेड के गोदाम में जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को छापामार कार्रवाई कर कम वजन के गेहूं के 611 बैग बरामद किए। इनमें तय मात्रा से करीब 22 किलो कम गेहूं मिला।
विज्ञापन

शनिवार शाम के समय हैफेड के गोदामों में कम वजन का मामला सामने आया था। प्रशासन को इस मामले की जानकारी रविवार सुबह मिली थी। इसके बाद डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने सीटीएम गुलजार अहमद व डीएम हैफेड सुरेश के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। रविवार दोपहर के समय दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हैफेड के इस मुख्य गोदाम में अधिकारियों को काफी अनियमितताएं देखने को मिली। सीटीएम गुलजार अहमद ने बताया कि टीम को 611 बैग ऐसे मिले। जिसमें तय मात्रा से कम गेहूं भरा गया था। जिसमें से 120 के करीब बैगों को सील भी किया था। जांच टीम ने जब इन गेहूं की बोरियों का वजन जांचा तो इनमें 28 किलो तक ही गेहूं मिला। गादोम इंचार्ज शीशनपाल से इसका कारण जाना गया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। टीम ने मौके पर ही बैग सील करने की मशीन भी बरामद की है। अब इस मामले की जांच अब हैफेड के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed