फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   punjabi sabha, lohri, celebration, kaithal

पंजाबी समाज ने मिलकर जलाई लोहड़ी

Tue, 10 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 10 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
punjabi sabha, lohri, celebration, kaithal
पंजाबी वेलफेयर सभा ने धूमधाम से मनाया 15वां परिवार मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाबी वेलफेयर सभा ने 15वां लोहड़ी परिवार मिलन समारोह आयोजित करते हुए लोहड़ी पर्व पर अलाव जलाया तथा नववर्ष व लोहड़ी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। सतकार पैलेस में आयोजित परिवार मिलन समारोह में सभा के करीब 200 सदस्य परिवार सहित पहुंचे। कार्यक्रम में सीवन के समाजसेवी कृष्ण कुमार आनंद मुख्यातिथि रहे और वार्ड 27 की नगर पार्षद तृप्ता सचदेवा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रही जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान इंद्रजीत सरदाना ने की।
विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन के बाद प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें संस्था द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना से करीब 10 लोग शामिल हुए जिन्होंने एक-एक मेधावी बच्चे को अंगीकृत कर 5100-5100 रुपये की राशि इन बच्चों की तालीम के लिए संस्था को दी। वर्तमान में 51 मेधावी छात्र-छात्राएं सभा की छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होते हुए अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। सभा की ओर से वरिष्ठ पत्रकार नवीन मल्होत्रा को सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


शहर के नवोदित कलाकार विक्रम विर्क व अमन एप्प कलाकार ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। इसके अलावा सभा को बिना लाभ-हानि के सेवाएं देने वाले प्रेमी कैटर अशोक मल्होत्रा भी सम्मानित हुए। इस कार्यक्रम में पूंडरी, चीका व सीवन में भी संचालित पंजाबी सभाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सपरिवार हिस्सा लिया जिन्हें सम्मान सूचक भी प्रदान किए गए। मुख्यातिथि कृष्ण कुमार आनंद ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार गिले शिकवे भुलाकर अलाव जलाते हुए उसके इर्द-गिर्द बैठ खुशियां मनाने का है। तृप्ता सचदेवा ने कहा कि इस तरह के तीज त्योहार हमारे देश को जोड़ने का काम करते हैं। इंद्रजीत सरदाना ने कार्यक्रम आयोजन पर पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। संस्था के महासचिव सुषम कपूर ने सभा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों व सेवा कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। मंच का कुशल संचालन महेंद्र खन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सुधीर मेहता, तुलसीदास सचदेवा, रमेश सचदेवा, नरेश बतरा, ललित मोहन नरूला, गोबिंद दूआ, सतपाल चुघ, सतपाल भ्याण, सतीश राजपाल, काका सचदेवा, हरीश सचदेवा, दर्शन लाल मनचंदा, प्रदर्शन पुरुथी, राजकुमार मुखीजा, कृष्ण गांधी, राजेंद्र मेहता, सुभाष कथूरिया, एडवोकेट आर.के. निझावन, डा. कश्मीरी लाल कुमार, इंद्रजीत मदान, गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, गुलशन चुघ, रमेश पाहवा, योगेश उप्पल, राजेंद्र कुकरेजा, डा. रेनू चावला, जगदीश कटारिया, अरविंद चावला सहित सभा में शामिल हुए 12 नए सदस्यों सहित डा. मदनलाल खन्ना, अधिवक्ता दिनेश पाठक, राकेश टंडन, राजेश बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed